भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत मिसाल

भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत मिसाल

गुरुपूर्णिमा पर्व पर हंसदास मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, महापौर, सांसद और हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इंदौर,  — भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरुपूर्णिमा का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धाभाव और भव्यता के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी यह पावन पर्व परमपूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री नितिनदास  महाराज साहब के दिव्य सान्निध्य में हंसदास मठ, बड़ा गणपति परिसर में आयोजित हुआ।

पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हजारों भक्तों ने महाराज  का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, सांसद  शंकर लालवानी, अखिल भारतीय बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मनोज परमार, प्रदेश अध्यक्ष  चिंटू मालवीय, क्षेत्रीय पार्षदगण और शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर पादपूजन कर गुरुचरणों में श्रद्धा अर्पित की।

पूरे आयोजन का संचालन नित् पवित्रम सेवा संस्था परिवार द्वारा किया गया, जो वर्षों से सामाजिक और आध्यात्मिक सेवा में संलग्न है। मठ परिसर भक्ति, मंत्रोच्चार और गुरुवंदना से गुंजायमान रहा।

गुरुपूर्णिमा का यह पावन आयोजन भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत मिसाल बना, जिसमें श्रद्धालु केवल दर्शन करने ही नहीं, बल्कि संस्कारों, सेवा और साधना की प्रेरणा भी लेकर लौटे।