केंद्रीय जेल इंदौर में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर अर्चना मजूमदार का निरीक्षण

केंद्रीय जेल इंदौर में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर अर्चना मजूमदार का निरीक्षण
इंदौर।आज केंद्रीय जेल इंदौर में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर अर्चना मजूमदार का निरीक्षण आगमन हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर अर्चना ने केंद्रीय जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर के साथ केंद्रीय जेल इंदौर के महिला वार्ड में महिला बंदिनियों से विस्तृत रूबरू परिचय किया। व चर्चा की इस दौरान सदस्य ने महिला बंदिनियों से उनके पूर्व व्रत तथा वर्तमान सुधार की प्रवृत्तियों पर बातचीत की जेल अधीक्षक श्रीमती सोनकर द्वारा महिला आयोग की सदस्य को संपूर्ण महिला बंदिनियों के लिए किया जा रहे सुधारात्मक उपाय विधिक सहायता महिला बंदिनियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।
जेल अधीक्षक श्रीमती सोनकर द्वारा सदस्य को महिला बंदिनियों के कौशल विकास के लिए संचालित हैंडलूम प्रशिक्षण केंद्र व हैंडलूम छपाई केंद्र का निरीक्षण करवाया गया। जिसमें महिला बंदिनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट का निर्माण किया जा रहा है जिसमें जेल अधीक्षक द्वारा महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट उपहार स्वरूप सदस्य डॉक्टर अर्चना को प्रदान किया गया
संपूर्ण निरीक्षण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जेल अधिकारी गण नागर , संतोष लाडिया ,वरिष्ठ कल्याण अधिकारी , अभिषेक दांगी एवं जेल प्रशिक्षण स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा