विश्व जागृति मिशन मंडल, इंदौर लोक व्याख्यत आचार्य सुधांशु का 70 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाएगा।

विश्व जागृति मिशन मंडल, इंदौर लोक व्याख्यत आचार्य सुधांशु का 70 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाएगा।

विश्व जागृति मिशन मंडल, इंदौर लोक व्याख्यत आचार्य सुधांशु का 70 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाएगा।

विश्व जागृति मिशन मंडल, इंदौर का १०१ गुरु भक्तों का एक जत्था एक मई को दिल्ली जाएगा

इंदौर। विश्व जागृति मिशन मंडल, इंदौर द्वारा लोक व्याख्यत आचार्य सुधांशु का 70 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाएगा।
मिशन के कृष्ण मुरारी शर्मा, घनश्याम पटेल,दिलीप बडोले, अनिल शर्मा, विजय पाण्डेय, ओम प्रकाश सोलंकी, राजेश विजयवर्गी ने बताया की पूज्य गुरुवर आचार्य सुधांशु महराज के ७० वां जन्मोत्सव की व्यापक तेयारिया हो रही हैं। आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर इंदौर मंडल के गुरु भक्तों द्वारा शिव मंदिर गुमास्ता नगर में रुद्राभिषेक, पूजन पाठ एवं भजन कीर्तन किया जावेगा,
गुरुदेव के ७० वें जन्मोत्सव पर इंदौर मिशन मंडल द्वारा दो लाख की श्रध्दानिधि भेट की जावेगी।
पूज्य श्री के जन्मोत्सव के अवसर पर आनंदधाम आश्रम एवं भारत मंडपम प्रगति मैदान पर होने वाले तीन दिवसीय आयोजनों के संबंध में गत दिनों देश भर के मिशन के पदाधिकारी के साथ सदगुरुदेव की झूम मीटिंग संपन्न हुई है। दिनांक 4 मई 2025 को भारत मंडपम में होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में देश के प्रख्यात और जाने-माने संत महात्मा शामिल होंगे।
इस आयोजन में मिशन के १०१ गुरुभक्त का एक जत्था भाग लेने के लिए एक मई को ट्रेन से जा रहा। प्रत्येक दीक्षार्थी एवं गुरुभक्त को अपने सद्गुरु के दरबार में जाने लिए बड़े उत्सुक है। इसी सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक दोपहर में *वेद मंदिर* *मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर* *अन्नपूर्णा रोड पर* सम्पन्न हुई, इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुरुभक्त उपस्थित थे।