मैंगो जत्रा हुआ शुरू, इंदोरियो ने फलों के राजा आम का चखा स्वाद,खूब खरीदे हापुस आम

*मैंगो जत्रा हुआ शुरू, इंदोरियो ने फलों के राजा आम का चखा स्वाद,खूब खरीदे हापुस आम*
*मेंगो जत्रा में सरकार द्वारा प्रदत्त जी आई टैग की प्रमाणिकता के साथ हापुस आम*
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप का सालाना आयोजन मेंगो जत्रा ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज पर शुरू हुआ। सुबह 9:00 बजे से ही हापुस आम को खरीदने इंदौरी पहुंचने लगे थे। यह आयोजन 11 मई तक प्रतिदिन सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।
संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा का शुभारंभ शनि उपासक महामंडलेश्वर दादू महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत सह संपर्क प्रमुख विनय पिंगले, उद्यमी राकेश रत्नपारखे ने किया। जत्रा में करीब 23 से अधिक आम उत्पादको ने हिस्सा लिया । मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर ग्राहक को विक्रय करते है। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदोरियो ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खबू हापुस आम खरीदे भी।इस बार कृषकों ने बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है। इन्दौर में पहली बार सिर्फ जत्रा में ही सभी आम उत्पादकों के पास सरकार द्वारा प्रदत्त जी.आई.टैग उपलब्ध है जिससे हापुस आम की वास्तव में उगाई जाने वाला स्थान (कोंकण - रत्नागिरी देवगढ ) किसान का नाम आदि डिटेल जी आई टेग से ग्राहक को उपलब्ध हो जाती है जीससे ग्राहको को सिर्फ ओरिजिनल हापूस उपलब्ध हो जाता हे।
इंदोर की जनता को वैसे ही मँगो जत्रा का आम हेतू वर्ष भर इंटजार रहता हे और जी आई टैग से इंदोर की जनता का मँगो जत्रा मे उपलब्ध हापूस आम की विश्वसनीयता प्रबल हुई है।
आयोजन में महामंडलेश्वर दादू महाराज ने कहा कि मराठी सोशल ग्रुप हमेशा समाजसेवा के कार्यों में अग्रणीय रहता है। फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है, मैंगो जत्रा लगा है यहां इंदौरियो को एक ही जगह पर हापुस आमो की वैरायटी मिल जाएगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत सह संपर्क प्रमुख विनय पिंगले ने कहा कि मेंगो जत्रा कृषको को लाभ पहुचाने के साथ ही एक नया मार्केट उपलब्ध करा रहा है। इतने पारिवारिक माहौल में इतने व्यवस्थित आयोजन की जितनी तारीफ की जाए कम है।
उद्यमी राकेश रत्नपारखे ने कहा कि हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है। इंदौरी जत्रा का इंतजार करते हैं।
शुभारम्भ कार्यक्रम का संचालन एवँ आभार हर्षवर्धन लिखिते ने किया
समीर देशकुलकर्णी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की और से नाम मात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध रहा और लोगो ने इसका खूब लुत्फ उठाया ।
श्रीमती तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया । मराठी व्यंजनों में जैसे बड़ा पाव,झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहें इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम भी उपलब्ध रहे लोगो ने इसका भी आनंद लिया।
दर्शन जागीरदार ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, लकड़ी के खिलौने, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी सामान के स्टॉल्स रहे है।
सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि संस्था द्वारा नाम मात्र के शुल्क पर चखने हेतु उपलब्ध आम की गुठलिया वन विभाग को सोपी जाएगी। वन विभाग इन गुठलियों को उन्नत कर हापुस आम के पौधे डेवेलोप करेगा।