विश्व जागृति मिशन, इंदौर मंडल के तत्वाधान में परमपूज्य सद्गुरुदेव आचार्य सुधांशु महाराज की संस्था का होली मिलन एवं फाग उत्सव का आयोजन सम्पन्न

विश्व जागृति मिशन, इंदौर मंडल के तत्वाधान में परमपूज्य सद्गुरुदेव आचार्य सुधांशु महाराज की संस्था का होली मिलन एवं फाग उत्सव का आयोजन सम्पन्न
इंदौर। विश्व जागृति मिशन, इंदौर मंडल के तत्वाधान में परम पूज्य सद्गुरुदेव आचार्य सुधांशु महाराज के आशीर्वाद से होली मिलन एवं फाग उत्सव का आयोजन स्कीम नं0-71 स्थित सुरुचि गार्डन में किया गया। बडी संख्या में गुरुभक्तों की उपस्थिति में धूमधाम से फाग उतस्व मनाया गया।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गुरुभक्तों ने अपने सद्गुरु एवं कन्हैया के रंग में रंगते हुए पूरे हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव का आनन्द लिया। सभी भक्तों गुलाब, केवड़ा, केसर इत्र, सुंगधित फूलों से फाग उत्सव मनाया गया।
भजन गायक पं० सुरेश शर्मा काशी ने कीर्तन की है रात ,आज बिरज में होली रे रसिया....जैसे अनेक कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुतियों दी गई जिस पर सभी भक्त होली की मस्ती में खूब नाचते हुए फाग उत्सव का आनन्द लिया।
इंदौर मंडल की ओर से कृष्ण मुरारी शर्मा, ओमप्रकाश सोलंकी, दिलीप बडोले, अनिल शर्मा, राजेश विजयवर्गीय के आतिथ्य में फाग उत्स्व का आयोजन मनाया गया।