बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय संविधान की मूल प्रति पीतल पर जारी

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय संविधान की मूल प्रति पीतल पर जारी
इंदौर। थावरचंद गेहलोत राज्यपाल, कर्नाटक प्रेरणा एवं सत्यनारायण जटिया (सदस्य, संसदीय बोर्ड, भाजपा) के मार्गदर्शन में संविधान से देश पुस्तक द्वारा मूल अधिकारों व कर्त्तव्यो के प्रति जागरूक करने हेतु संविधान निर्माता
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जन्मस्थली महू, मध्यप्रदेश से भारतीय संविधान की मूल प्रति को पीतल पर बनाकर जारी की गई।
मूल प्रति को तैयार करने में 98 घंटो का समय लगा। संविधान की मूल प्रति के स्क्रीन शॉट द्वारा डाटा संग्रहण कर दस्तावेजों की छपाई प्रिंटर द्वारा आहूत की गई। किताब का वजन लगभग 4.3 किलो ग्राम हैं।
पीतल का प्रयोग किया गया , यह 48 गेज की हैं। आम नागरिकों से इसके लिए धनसंचय 1 रू जीवन में एक बार के आधार पर एकत्र किया गया। यह प्रति प्रधानमंत्री को भेंट किया जाएगा।
- एड. लोकेश मंगल , संपादक