बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेली देवी योग केन्द्र द्वारा पश्चिम क्षेत्र की महिलाओं के लिए सौगात

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेली देवी योग केन्द्र द्वारा पश्चिम क्षेत्र की महिलाओं के लिए सौगात

इंदौर। चमेली देवी योग केन्द्र, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं अनंतश्री सुखराम ट्रस्ट रामद्वारा के तत्वावधान में स्कीम 71, दस्तूर गार्डन के पीछे सेक्टर सी पर तीन दिवसीय निशुल्क मेगा योग शिविर का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा से प्ररंभ हुए इस शिविर में सोमवार, 9 जून से शाम 5 से 6 बजे तक केवल महिलाओं के लिए ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। पश्चिम क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी। 

       शिविर संयोजक किशोर गोयल एवं प्रवीण मिश्रा ने बताया कि योग टेम्पल के योगाचार्य मनोज गर्ग के निर्देशन में यहां आने वाले साधकों को प्रतिदिन योग के साथ आयुर्वेद एवं नेचरोपैथी से संबंधित टिप्स भी दिए जा रहे हैं। दिव्या शर्मा, गायत्री पानेरी एवं अंशिका व्यास द्वारा भजन योगा की प्रस्तुतियां भी साधकों को सम्मोहित बनाए हुए है। योग केन्द्र प्रभारी श्रीमती आशा बी. जैन ने बताया कि हास्य योग की प्रस्तुतियां योगाचार्य रमेश मौर्य द्वारा दी जा रही हैं। शिविर के शुभारंभ पर शरद कदम, धर्मेन्द्र अग्रवाल, संजय गोयल, पिंकेश मोदी, संगीता गुप्ता, कमलेश गर्ग, प्रीति भार्गव, राजेश बिंदल, बसंत तापड़िया, आरती झंवर आदि ने सभी साधकों एवं योगाचार्य मनोज गर्ग का स्वागत किया।  

            शिविर में आने वाले सभी साधकों को निशुल्क हेल्दी फ्रूट एवं ज्यूस भी दिए जा रहे हैं। हास्य योग, ध्यान का अभ्यास और संतुलित भोजन से शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। यहां प्रतिदिन करीब 300 साधक भाग ले रहे हैं। सोमवार से प्रतिदिन महिलाओं के लिए इसी स्थान पर शाम 6 से 6 बजे तक नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। शिविर में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं मोनिका दुबे से 91655-00500 एवं माधुरी गड़ेवाल से 989934-89417 पर संपर्क कर अपना निशुल्क पंजीयन करा सकती हैं।