पोलियोग्रस्त बालिका को महिला सिंधी समाज इन्दौर ने दिया सहारा, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया उत्साह

पोलियोग्रस्त बालिका को महिला सिंधी समाज इन्दौर ने दिया सहारा, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया उत्साह

पोलियोग्रस्त बालिका को महिला सिंधी समाज इन्दौर ने दिया सहारा, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया उत्साह

इंदौर। महिला सिंधी समाज इन्दौर ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक पोलियोग्रस्त 13 वर्षीय बालिका कुमारी तनिष्का बेबी को व्हीलचेयर भेंट की। तनिष्का ऐसी स्थिति में है कि वह न बैठ सकती है, न ही उसके माता-पिता उसे गोद में उठा सकते हैं। इसके बावजूद वह मानसिक रूप से पूरी तरह सक्षम और जागरूक है।

समाज की संरक्षक एवं पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी तथा नारीशाला अध्यक्ष मघू गिरधानी द्वारा बालिका को व्हीलचेयर प्रदान की गई, ताकि वह भी बाहर की दुनिया को देख सके और समाज में शामिल हो सके।

बालिका की स्मरणशक्ति एवं जागरूकता को देखते हुए संस्था ने उसे विशेष बच्चों के विद्यालय में भेजने का भी निर्णय लिया है। महिला सिंधी समाज के इस छोटे से प्रयास ने तनिष्का के मनोबल को नया संबल दिया है।

इस पुनीत अवसर पर संस्था की सदस्य कमला राजानी, लता मसंद, जया बालचंदानी, ममता पंजाबी, कीर्ति डोडेजा, प्रेरणा सुंद्रानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं और बालिका का उत्साहवर्धन किया।