समाज को चैतन्य और ऊर्जावान बनाने का काम करते हैं हमारे धर्मस्थल – विश्वरत्न सागर म.सा.

समाज को चैतन्य और ऊर्जावान बनाने का काम करते हैं हमारे धर्मस्थल – विश्वरत्न सागर म.सा.

समाज को चैतन्य और ऊर्जावान बनाने का काम करते हैं हमारे धर्मस्थल – विश्वरत्न सागर म.सा.

इंदौर। मंदिर, जिनालय अथवा धर्मस्थल केवल ईंट, सीमेंट और लोहे-सरिए जैसी सामग्री से ही नहीं, हम सबकी भावनाओं के मिश्रण से तैयार होते हैं। कर्म, भाग्य और भगवान की कृपा का संगम होता है तब कोई जिनालय अस्तित्व में आता है। समाज को चैतन्य और ऊर्जावान बनाने का काम करते हैं हमारे धर्मस्थल। हमारी नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और सेवा के मार्ग पर प्रशस्त करने में हमारे मंदिरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई है। यहां बन रहा यह चार मंजिला विहार धाम और तीन शिखरों वाला जिनालय भी किसी तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा और मालवा क्षेत्र के समाजबंधुओं के लिए आस्था-श्रद्धा का मजबूत केन्द्र बिन्दु बनेगा। 
        प.पू. आचार्य देव विश्वरत्न सागर सूरीश्वर म.सा. ने शनिवार को कुडाना चौराहा बायपास सांवेर रोड स्थित चामुंडेश्वरी पार्श्वनाथ विहार परिसर में आयोजित समारोह में तीन शिखर वाले जिनालय एवं चार मंजिला उपाश्रय तथा भोजनशाला के भूमिपूजन समारोह में पावन निश्रा के दौरान आशीर्वचन देते हुए उक्त प्रेरक विचार व्यक्त किए। शहर के अनेक गणमान्य समाजसेवी बंधुओं की साक्षी में रमेशचंद्र ओस्तवाल परिवार एवं इंदौर एवं उज्जैन- ग्वालियर के अरुण चौरडिया परिवार ने इस प्रकल्प के लाभार्थी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुडाना स्थित विमलचंद बावेल के निवास से बैंडबाजों सहित प.पू. विश्वरत्न सागर सूरीश्वर म.सा., कीर्तिरत्न सागर म.सा., तीर्थरत्न सागर म.सा. आदिठाणा, साध्वीवर्या प.पू. अमितगुणाश्रीजी म.सा. आदिठाणा का मंगल प्रवेश सामैया भी निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह परंपरागत ढंग से सभी साधु-साध्वी भगवंतों का स्वागत किया गया। 
               इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन श्रीसंघों की ओर से दिलीप सी. जैन, ललित सी. जैन, मनीष सुराना, दीपक सुराना, प्रीतेश ओस्तवाल, विजय मेहता, कैलाश नाहर, पुण्यपाल सुराना, शैलेन्द्र नाहर, दीपक जैन, अंकित मारू, दिलसुखराज कटारिया, कांतिलाल बम, जयसिंह जैन, इकबाल सिंह गांधी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और नए विहार धाम एवं जिनालय निर्माण के प्रति अपनी सदभावनाएं व्यक्त की। यहां 5 हजार वर्गफुट भूमि पर जिनालय एवं 3 हजार वर्गफुट में साधु- साध्वी भगवन्तों के लिए उनके विहार के दौरान ठहरने के लिए उपाश्रय, भोजनशाला एवं विहार धाम का निर्माण होगा। इस अवसर पर भूमि देने वाले पार्श्वनाथ ग्रुप के प्रमुख दीपक सुराना एवं भूमि पूजन के लाभार्थी ओस्तवाल एवं चौरड़िया परिवार का सम्मान भी किया गया।