श्री आनंद धाम भक्त मंडल द्वारा स्काउट मैदान पर डेढ़ हजार भक्तों ने किया गुरूदेव विवेक महाराज के सानिध्य में अनूठा पर्जन्य यज्ञ

श्री आनंद धाम भक्त मंडल द्वारा स्काउट मैदान पर डेढ़ हजार भक्तों ने किया गुरूदेव विवेक महाराज के सानिध्य में अनूठा पर्जन्य यज्ञ

इंदौर, । जब तक हम प्रकृति, परमात्मा और सनातन धर्म के नैतिक मूल्यों को स्वीकार कर आगे बढ़ेंगे, ये सब हमको दोगुना वापस लौटाएंगे। गुरू पूर्णिमा के इस पर्व पर हमें संकल्प करना होगा कि हम एक पौधे की देखभाल भी पुत्र के रूप में करेंगे और आने वाले समय में अपनी नदियों को पवित्र एवं साफ-सुथरा बनाए रखने में भी सहयोग करेंगे। पर्यावरण जितना अच्छा होगा, हमारा आचरण भी उतना श्रेष्ठ होगा। 

            ये अभिनव विचार हैं गुरूदेव विवेक महाराज के, जो उन्होंने गुरूवार को श्री गुरू सेवा संस्थान एवं श्री आनंद धाम भक्त मंडल द्वारा गुरू पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में चिमनबाग स्थित स्काउट मैदान पर आयोजित पर्जन्य यज्ञ के दौरान व्यक्त किए और प्रकृति की महिमा बताई। संस्थान के मीडिया प्रभारी अंकुश झंवर एवं सिद्धांत बर्वे ने बताया कि इस बार गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सुबह प्रकृति संरक्षण हेतु पर्जन्य यज्ञ, भगवान शिवाशिव का संयुक्त होमम तथा शाम को भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। पर्जन्य यज्ञ में लगभi डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। 

           विवेक गुरूजी ने कहा कि प्रकृति भी परमात्मा का ही अंश है। प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है। प्रकृति और पर्यावरण से ही हमें जीवन को संवारने की अनेक सुविधाएं प्राप्त हैं। नदी, भूमि, पर्यावरण और वातावरण की शुद्धता में प्रकृति का योगदान एक गुरू की तरह बहुत महत्वपूर्ण है। हम संकल्प करें कि प्रकृति और परमात्मा के साथ सनातन मूल्यों को पूरी निष्ठा से स्वीकार कर पौधे की देखभाल एक पुत्र के समान करते रहेंगे। आने वाले समय में हम नदियों को सुधारने के लिए भी कुछ नई योजनाएं लागू करेंगे। संध्या को गुरू दर्शन, दीक्षा एवं प्रसादी के साथ समापन हुआ।