भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर लोकतंत्र सेनानी गिरीश शर्मा ‘आदित्य’ का सम्मान

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर लोकतंत्र सेनानी गिरीश शर्मा ‘आदित्य’ का सम्मान

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर लोकतंत्र सेनानी गिरीश शर्मा ‘आदित्य’ का सम्मान

इंदौर। भाजपा के 45वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा इंदौर के मंडल प्रभारी एवं पूर्व निगम सभापति तथा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने डायमंड कालोनी स्थित शहनाई रेसीडेंसी पहुंचकर लोकतंत्र सैनानी संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य को उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता रूपेश देवलिया, मंडल अध्यक्ष रवि एवं अन्य सहयोगी भी उनके साथ थे। शर्मा ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान इसलिए भी किया जा रहा है कि कांग्रेस शासित सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़नाएं झेली हैं। इसके बावजूद लोकतंत्र सेनानी अपनी निष्ठा से डिगे नहीं। गिरीश शर्मा का युवा जीवन कांग्रेस के विरुद्ध संघर्षों में बीता और उन्होंने आपातकाल में भी अनेक यातनाएं सही है इसलिए उनका सम्मान करना आज की पीढ़ी का परम कर्तव्य है।