महिला दिवस के अवसर पर संस्था अग्रमंच  द्वारा शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति का सम्मान

महिला दिवस के अवसर पर संस्था अग्रमंच  द्वारा शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति का सम्मान
राजनीतिक, प्रशासनिक, शिक्षा, खेल, चिकित्सा एवं समाजसेवा वर्ग की महिलाओं को किया सम्मानित 
इन्दौर। अग्रवाल समाज की अग्रणी एवं सक्रिय संस्था अग्रमंच की महिला सदस्यों द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन साउथ एवेन्यू होटल, इन्दौर में किया गया।
जानकारी देते हुए संस्थापक दीपिका गोयल ने बताया कि, संस्था द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला दिवस पर राजनैतिक, प्रशासनिक, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं खेल आदि क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की महिलाओं का सम्मान किया गया इस कड़ी में इस वर्ष श्रीमती मुग्धा गोलू  शुक्ला, उन्नति की सिंह (अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रशिक्षिका), सुरुचि जी मल्होत्रा( वाॅव ग्रुप) वर्षा जी झालानी (गायिका) ,डॉ प्रीति अग्रवाल (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉक्टर पल्लवी  बिंदल, ॠषिता  अग्रवाल (एंकर), सुनीता दीक्षित (समाजसेविका), नम्रता  सावंत (समाजसेविका) , वर्षा गुप्ता (एडवोकेट) आदि महिलाऐं जिन्हाने विपरित परिस्थितियों में भी शहर, राज्य एवं देष का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है, समाज की ऐसी प्रतिभाशाली एवं प्रेरणा प्रदान करने वाली महिलाओं का सम्मान अग्रमंच के इस मंच से किया गया। 
संस्थापिका दीपिका गोयल ने बताया कि नारी तू नारायणी वाक्य को आत्मसात करते हुए जिस प्रकार एक महिला अपने चारों तरफ की कठिनाईयों को झेलते हुए परिवार को संभालती है तथा इन सबके बावजूद भी वह शहर एवं देश की प्रगति मेें अपना अमूल्य योगदान देती है तो उसको सम्मान देना भी गर्व का विषय है, जिसका एक छोटा सा प्रयास संस्था द्वारा किया गया ।  
सम्मान समारोह के पश्चात उपस्थित सम्मानित अतिथिगण अपने विचार रख समाज की महिलाओं को भी निरंतर समाजहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। आयोजन के दौरान विभिन्न गेट-टू-गेदर गतिविधियों आयोजन भी संस्था द्वारा किया गया।
संस्था की ओर से  प्रीति गर्ग, रितु गोयल, शीतल सिंगल, नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, वर्षा गोयल ,सोनल गोयल, पूजा मंगल ,मोनिका अग्रवाल, सुधा मित्तल, आहुति मित्तल, ऐश्वर्या गोयल, प्राची गोयल, सरिता, मुक्ता, कुसुम आदि महिला शक्ति उपस्थित रही।