दिल्ली सीएम पद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के घर बैठक
दिल्ली सीएम पद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के घर बैठक
*दिल्ली सीएम पद को लेकर शाह के घर बैठक, प्रवेश वर्मा का नाम रेस में सबसे आगे, MP से भी है कनेक्शन*
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। भाजपा को शानदार जीत मिल रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा का नाम रेस में सबसे आगे है।
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गई है। अब बारी है मुख्यमंत्री चुनने की। इसे लेकर गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक हो रही। दिल्ली सीएम पद के लिए मीडिया में कई नामों पर चर्चा हो रही है। लेकिन रेस में सबसे आगे हैं केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा। वे पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। पश्चिमी दिल्ली से लगातार दो बार सांसद रहे। 2019 लोकसभा में उन्होंने 5.78 लाख वोट से चुनाव जीता, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी जीत थी। इस बार नई दिल्ली सीट से उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 4099 वोट से हराया।
बीजेपी के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा का मध्य प्रदेश से काफी गहरा रिश्ता है। शायद इसी वजह से धार जिले में प्रवेश की जीत का कुछ अलग ही रंग दिख रहा है। धार में जश्न का माहौल है। यहां लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। दरअसल, प्रवेश वर्मा धार के दामाद हैं। उनकी यहां ससुराल है।
दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा व धार विधायक नीना वर्मा के दामाद हैं। विक्रम वर्मा और नीना वर्मा की बड़ी बेटी रिंकू वर्मा की शादी प्रवेश वर्मा के साथ हुई है। प्रवेश वर्मा की जीत के बाद उनके ससुराल यानी धार में लगातार जश्न का माहौल है।
प्रवेश वर्मा के चुनाव जीतने में वैसे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने अपनी बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन उनके ससुर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, धार की वर्तमान विधायक नीना वर्मा की कुशल रणनीति का भी रोल रहा है। नई दिल्ली सीट के चुनाव की कमान कई महीनों से दिल्ली में जमे पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और नीना वर्मा ने संभाली है। प्रवेश की जीत के बाद देश और प्रदेश की राजनीति में निश्चित तौर पर विक्रम वर्मा का कद बढ़ा है।