देवी अहिल्याबाई पर डाक टिकट, स्मारक सिक्का और टर्मिनल का नाम किए जाने पर भाजपा ने मनाया जश्न

देवी अहिल्याबाई पर डाक टिकट, स्मारक सिक्का और टर्मिनल का नाम किए जाने पर भाजपा ने मनाया जश्न

देवी अहिल्याबाई पर डाक टिकट, स्मारक सिक्का और टर्मिनल का नाम किए जाने पर भाजपा ने मनाया जश्न
 
राजवाड़ा पर नागरिकों को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया 
 
इंदौर। पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की उपस्थिति में अहिल्या माता पर डाक टिकट, स्मारक सिक्का जारी किए जाने एवं इंदौर मेट्रो ट्रेन के गांधी नगर टर्मिनल का नाम देवी अहिल्याबाई किए जाने पर भाजपा द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महाराष्ट्र के मंत्री जय कुमार रावल,  विधायक  गोलू शुक्ला, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की उपस्थिति मे राजवाड़ा चौक पर जश्न मनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया। 
 महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री  जय कुमार रावल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जन्म जयंती का त्रिशताब्दी महोत्सव पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के  द्वारा की महिला की जयंती के उपलक्ष में डाक टिकट एवं 300 रू का सिक्का जारी कर देश के नाम अर्पित किया  रावल ने आगे कहां की मां अहिल्या की जन्म स्थली से उनकी कर्मस्थली इंदौर में उन्हें नतमस्तक करने आया हूं मां अहिल्या ने अपने काल में चाहे पानी का नियोजन हो राजव्यवस्था हो सांस्कृतिक धरोहर को संभालना हो या फिर धर्म के लिए काम हो या फिर सी को मजबूत करने के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए हैं उनके इन्हीं कार्यों को नमन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है इंदौर की बात करें तो उनके राज में जो विकास प्रारंभ हुआ वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में पार्षद विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में अनवरत जारी है हमें बहुत गर्व है कि जिस राजवाड़ा से उन्होंने शासन किया आज इस राजवाड़ा पर हम उन्हें नमन करने के लिए एकत्रित हुए है।

कैबिनेट मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देवी अहिल्याबाई हमारे इंदौर का गौरव है, अहिल्याबाई की दूरदृष्टि के फलस्वरुप ही इंदौर का चहुंमुखी विकास सम्भव हुआ है।

  नगर अध्यक्ष  सुमित मिश्रा ने कहा कि मां अहिल्या की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देवी अहिल्या बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया साथ ही इंदौर मेट्रो के अंतर्गत गांधी नगर टर्मिनल का नाम देवी अहिल्याबाई के नाम पर किया जाना, इंदौर के लिए गौरव का विषय है इस उपलब्धि से इंदौर के सभी नागरिक गौरवांवित हुए हैं। 

  श्रीमती अंजू माखीज, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष  सौगात मिश्रा, अक्षय कांति बम, घनश्याम नारोलिया किरण सूर्यवंशी, मनोज ठाकुर, वरुण पाल, मुकेश जरिया, हरप्रीत बक्शी, भारत पारख, नितिन  द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।