पुष्प बंगला - ब्रह्मंड में अनंत कोटि महल में विराजे प्रभु वेंकटेश

पुष्प बंगला - ब्रह्मंड में अनंत कोटि महल में विराजे प्रभु वेंकटेश

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान

श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2025

पुष्प बंगला - ब्रह्मंड में अनंत कोटि महल में विराजे प्रभु वेंकटेश

*भक्तो ने भी पुष्प के बंगले में से ही किया प्रवेश*

भक्तो के स्वागत के लिए प्रथम भाग में ही जरबेरा,कुंज,ओर मोगरे के पुष्पो से बने झरोखे बनाये गए*

*देश की  तीसरी सबसे बड़ी *परम्परागत गौरवशाली  रथयात्रा 27 जून को श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान से सायंकाल 4.00 बजे निकेलगी*

 *डायमंड जारदोसी से हस्त निर्मित रेशमी वस्त्र से बनी पोषक धारण कर पुषो बंगले में प्रभु वेंकटेश ने दिए दर्शन*

 रथयात्रा के लिए कुंभ कोणम से बन कर आई प्रभु वेंकटेश की पोषाक*पोषक*

इंदौर पावन सिद्ध धाम श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में चल रहे श्रीब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव में आज छटे दिन दिव्य पुष्प बंगला जो जिसका कि हर वर्ष नए स्वरूप में दर्शन होता है।इस वर्ष भी नयनाभिराम पुष्प बंगला में प्रभु वैंकटेश के मनोहारी दर्शन हुए

 यह दिव्य पुष्प बंगला में 200 × 200 का पूरा देवस्थान का कोना कोना पुष्प से सुसज्जित था और उसी पुष्प बंगला में से भक्त प्रवेश कर रहे थे ओर अंदर पहुचते ही सामने हनुमानजी महाराज के दर्शन हो रहे थे साथ ही मोगरा जूही कुंद जरबेरा गुलाब अनेक प्रकार के पुष्पो के सुंदर झरोखे ओर उन सभी मे भक्तो का प्रवेश हो रहा था4। led लगाई गई थी जिन में भक्तों को दर्शन हो रहे थे। 

पिछले6 माह से प्लानिंग 20 दिनों की तैयारी 7 दिनों की मेहनत और 3 रात में इंदौर ओर दक्षिण के 50 लोगों की टीम के साथ आधुनिक विज्ञान ओर संस्कृति के अदभूत सामंजस्य द्वारा पुष्प बंगला का दर्शन हुए।

एक भव्य सुंदर सजेधजे सिंघासन पर परमपूज्य अनंतश्रीविभूषित श्रीमद्जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीनागोरियापिठाधिपति स्वामीजी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज* विराजमान होकर  सभीभक्तो को आर्शीवाद प्रदान कर रहे थे हर भक्त भगवान और गुरुदेव से मिलने को आतुर नजर आ रहा था।

सुप्रसिद्ध गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के साथ ही भजन गायक सुधीर व्यास सावरियों हे सेठ,सावरे आजा रे,एकली खड़ी रे मीरा बाई मोहन आओ तो सही ने सुमधुर प्रस्तुति दे रहे थे और भक्त भयंकर झूमें और नाचे रहे थे। जिसमे विशेष रूप से युवा पीढ़ी नजर आ रही थी।प्रातः सत्र में प्रणय कलह लीला का आयोजन हुआ जिसमें भगवान रंगनाथ और श्रीदेवी भूदेवी संग प्रेम और कलह की लीला के दर्शन हुए जिस में रंग गुलाल अबीर व माखन भी उड़ाया गया और प्रभु के प्रेम रस में भक्त रंग गए 

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पारंपरिक गौरवशाली रथयात्रा 27 जुन को श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान से सायंकाल 4 बजे से* 

पुष्प बंगला यजमान रमेश चितलॉन्गया परिवार, प्रसाद यजमान ब्रम्हस्वरूप मूंदड़ा परिवार।प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया पुष्प बंगला के लिए बालकिशन सिंगी,आशीष लड्डा महेंद्र नीमा सुमित मंत्री, भरत तोतला दिनेश गुप्ता गोपाल नागोरी प्रेम माहेश्वरी, श्याम सारड़ा,राम जाखेटिया,हर्ष पसारी, नीलेश तोतला, शेषनारायण भूतड़ा को मनोनीत किया है*

 हर वर्ष दूज को निकलने वाली वैंकटेश प्रभु की रथयात्रा का स्वरूप अनेक वर्ष की परम्परा से चला आ रहा है ।भले ही शहर में कर्पयु था या कोरोना पर प्रभु की कृपा से रथयात्रा की परम्परा कायम रही है ।

इस वर्ष भी रथयात्रा आपने पूर्ण स्वरूप में निकलेगी 

इंदौर पावनसिद्ध धाम श्रीलक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में देश की तीसरी सबसे बड़ी गौरवशाली रथयात्रा 27 जुन  को सायंकाल 4 बजे देवस्थान से निकलेगी इस रथयात्रा में हजारों भक्तो का जनसैलाब प्रभु के दिव्य दर्शन करने उमड़ेगाभगवन वेंकटेश अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए शहर में पूरे लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

रथयात्रा मार्ग रथयात्रा छत्रीबाग से प्रारंभ होकर सिलावट पूरा चौराहा नरसिंह बाज़ार , सीतलामाता बाज़ार , गोरकुण्ड चौराहा , शक्कर बाज़ार , बड़ा सराफा , पीपली बाज़ार , बर्तन बाज़ार , बजाजखाना , साठा बाजर से होते हुए पुनः मदिर पर आकर समाप्त होगी इस रथयात्रा के मार्ग में करीब 300 स्थानों पर मंचो से इस यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से  किया जाएगा साथ ही अनेक जगह प्रसाद का वितरण होगा

 यात्रा में 250 कार्यकर्ता एक ही जैसे कुर्ते वाली वेशभूषा में यात्रा किव्य व्यवस्था संभालेंगे जिसे की यात्रा में कोई भी असुविधा नही हो वाट्सअप पर व ग्रीन-रेड लाइट लगातार जानकारी अपडेट कर व्यवस्था को संभालेंगे।

रथयात्रा के ख़ास आकर्षण यात्रा में केवट चरित्र,हनुमंत लाल ,व रथ पर कमल के पुष्प में रामानुज स्वामीजी के दर्शन,जगन्नाथ प्रभु के साथ ही जल संसाधन,गोमाता बचाओ अयोध्या राम जी,प्रभु वेंकटेश जी,अहिल्याबाई के 300 वर्ष पर साथ ही भारत माता सभी झकियो में युवाओं का मुख्य उद्देश्य सभी झकियो के माध्यम से से एक अच्छा msg शहर वासियों व देश वासियों को मिले, शस्त्र वाहिनी विशेष वेश भूषा में 

मुम्बई बेंड मुंबई से आये 80 लड़के लड़कियों का समूह  का बेंड पूरे मार्ग पर 6 - 7 घंटे तक विशेष प्रस्तुति देगा जिसमे बड़े / बड़े ढोल होंगे वाद्य ओर ध्वज होंगे।

रामानुज स्वामी द्वारा दिए गए संदेशो की दिखेगी झलक

रथयात्रा में कमल के पुष्प पर विराजमान रामानुज स्वामीजी की झांकिया सभी भक्तों को रामानुज संप्रदाय के सिद्धान्त और उनके द्वारा किये गए कार्यो गुरु के प्रति समर्पण का वर्णन का दर्शन देगी। शहर के प्रसिद्ध बैंड बाजो के साथ ही 21 घोड़ो पर भगवा धार्मिक  ध्वज पताका लिए युवा संवार होंगे साथ होंगे साथ ही बच्चो को विभिन स्वरूपो में तैयार कर बग्गी  में बिठाया जायेगा। 

 ठाकुरजी की सवारी के वाहन के रूप में गरुड़ वाहन , हनुमान वाहन , अश्व वाहन , गज वाहन , मंगलगिरी होंगे इन वाहनों पर ठाकुरजी के चित्रजी विराजित रहेंगे। 21 बग्गियों में देश भर से दिव्य देशो से पधारे संतगण आसीन रहेंगे।भजन गायक हरिकिशन साबू भोपुजी अनेक वैष्णव जन के साथ भजनों कि समधुर प्रस्तुति देंगे। द्वारका मंत्री की भजन मंडली भक्तों को ओर माता बहनों के जन सेलाब के साथ नाचते गाते भजनों की रस गंगा प्रवाहित करेगे। 

परमपूज्य अनंतश्रीविभूषित श्रीमद्जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीनागोरियापिठाधिपति स्वामीजी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज भक्तों को आशीर्वाद देते रथयात्रा मार्ग में भक्तो के विशाल समूह के बीच छत्र, चवर के साथ पुरे लाव लश्कर के साथ पेदल चलेंगे।

 भक्तों द्वारा गुरुदेव के चरणों का पूजन केशर चंदन से किया जाएगा।महिला भक्त जन अपने हाथों से लगभग 50 झाड़ू से प्रभु के आगमन के लिए रथ के आगे यात्रा मार्ग की सफाई करते चलेंगे। दिव्य चांदी के रथ में प्रभु वेंकटेश विरजमान होकर हजारों भक्तो को दर्शन देने रथारूढ़ होकर निकलेंगे गोविंदा गोविंदा के नाम को स्मरण करते हुए भक्त अपने हाथों से प्रभु का रथ खीचेंगे । 

07 जूलाई को प्रातः 9.30 बजे से देवस्थान में गो अन्नकूट महोत्सव श्रीअनंत निधि सेवा प्रकल्प द्वारा सम्पन होगा। साथ ही श्री वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला का वार्षिक उत्सव भी सम्पन्न होगा।