भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम होंगे

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित
किया
इंदौर । जावरा कंपाउंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।जिसमें पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 भी जन्म जयंती को लेकर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में मीडिय बंधुओ को जानकारी दी गई।
आगामी कार्यक्रमों को लेकर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी होलकर न सिर्फ हमारे शहर इंदौर की सशक्त महारानी थी, बल्कि इंदौर के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष की सबसे दूरदर्शी महिला शासक के रूप में जानी जाती थी। अहिल्या माता ने ही देशभर में मंदिरों एवं ज्योतिर्लिंगों के जीर्णोद्धार का नवाचार आज से सैकड़ो साल पहले करते हुए सनातन धर्म की रक्षा का बीड़ा उठाया था और विश्व भर में यह संदेश दिया था कि चाहे कोई कितने भी प्रयास कर ले लेकिन हमारा सत्य सनातन धर्म सदैव रहेगा और कोई इसे मिटा नहीं पाएगा।हम सब इंदौर वासियों के लिए यह काफी गौरव की बात है कि हम अहिल्या माता की नगरी के रहवासी हैं। लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि देश की हर महिला अहिल्या माता की तरह ही सशक्त और दूरदर्शी हो। देश की हर एक महिला सभी क्षेत्रों में आगे रहे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही विचारधारा है कि महिलाएं सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा।
पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए ही विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर 25 मई महिला सशक्तिकरण दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता, 27 मई चित्रकला प्रतियोगिता, 28 मई नेटबॉल प्रतियोगिता, 28-29 मई जनप्रतिनिधि सम्मेलन, 29 मई श्री योगिनी अहिल्या महानाट्य, 30 मई भाषण प्रतियोगिता एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट, 31 मई शोभा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आगामी सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्रत्येक वार्ड एवं मंडल में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी ।इस बार शहर में एक नवाचार भी किया जा रहा है जिसमें इंदौर शहर के सभी वार्डो से महिलाएं शहर के 34 चौराहो पर यातायात का संचालन करेंगी। साथ ही 31 मई को शोभायात्रा भी निकल जाएगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूर्व में भी कई कार्य किए गए हैं जिनकी प्रेरणास्त्रोत लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी ही रही है। चूंकि हम अहिल्या माता की नगरी इंदौर के रहवासी है इसलिए हमें अहिल्या माता के त्रिशताब्दी जयंती वर्ष को अविस्मरणीय बनाना है। इसी संकल्प के साथ मैं इंदौर शहर की सभी माताओ बहनों से आग्रह करता हूं कि वह सभी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल हो।
इसके साथ 85 वार्डो में स्वच्छता अभियान, कुए तालाब, बावड़ी जैसे जल स्त्रोतों का पुर्नजीवीकरण अभियान, साथ में 25 मई को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता सुनकर प्रेरणादायी कार्य करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे नगर महामंत्री
सुधीर कोल्हे, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी,सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी,कार्यक्रम संयोजक प्रशांत बडवे, सहसंयोजक श्रीमती वृंदा गौड़, सुश्री नेहा शर्मा उपस्थिति रहे।