प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएगी भाजपा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएगी भाजपा।
11 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी प्रोफेशनल मीट में कार्यक्रम  मे सम्मिलित होंगे।
इंदौर ।जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा  ने  बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 स्वर्णिम वर्ष पुरे होने जा रहे हैं। इन 11 वर्षों के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आम जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा “संकल्प से सिद्धि“ अभियान चलाएगी। इस अभियान के अंतर्गत अनेक आयोजन होंगे। 
 मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें विरासत को संवारने के साथ विकास की तेज रफ्तार का काम कर रही हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है और भारत विकसित अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत, महान भारत, स्वर्णिम भारत की जो यात्रा चल रही है, संकल्प से सिद्धि तक की इस यात्रा में हम सभी को सहभागी बनना है। 
 मिश्रा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 2014 में सत्ता संभालने के बाद से सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम बनाकर निरंतर हर क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के कार्य कर रहे हैं।  आज का भारत मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त व सक्षम राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने है। पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले के बाद देश की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद के परस्त पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने का संकल्प प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में साकार हुआ है। भगवान श्री राम जी का मंदिर भी बना और तीन तलाक को समाप्त कर दुनिया को दिखाया। आज देश के 140 करोड़ से अधिक जनता हमारे साथ है। 
 
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रदेश के विकास का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के साथ साथ नवाचारों के माध्यम से मध्यप्रदेश को गढ़ने का कार्य किया जा रहा है। 
 
9 जून से ‘सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ अभियान शुरू होने जा रहा है, अभियान के साथ साथ अनेक कार्यक्रम भी होंगे। संकल्प से सिद्धि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल तक कार्यकर्ता पहुंचेगा ऐसी योजना बनाई जा रही है।   
नगर अध्यक्ष श्री मिश्रा ने आगामी संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपबल्धियों को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के तहत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। इसके लिए आज 5 जून को शाम 5ः30 बजे भाजपा कार्यालय इंदौर पर नगर भाजपा द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 
9 जून को डिजिटल प्रतियोगिता होगी, जिसके अंतर्गत मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल के छोटे वीडियो चित्रात्मक ग्राफिक्स संबंधित प्रतियोगिता का आयोजित किया जाएगा।
10-11 जून को नगर स्तर पर रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण की के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जल संरक्षण की दृष्टि से तालाबों, पोखरों एवं कुओं आदि के संरक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। 
5 जून को पर्यावरण की दृष्टि से पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन हम कर रहे हैं आज नेहरू पार्क में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम हुआ है, पौधारोपण लगातार जारी रहेगा, मंडल स्तर पर आयोजित कर अपने-अपने क्षेत्र को हरा-भरा करने का प्रयास प्रारंभ होगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। 
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां’ के नाम के तहत पौधा रोपकर उसे सहजने का काम हम सभी को करना है।
  ’11 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी की विशेष उपस्थिति में देश की तरक्की में योगदान के लिए “प्रोफेशनल मीट“कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्रमुख डॉक्टर ,इंजीनियर, प्रोफेशनल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आदि तीन सत्र में विकसित भारत के विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। 
भाजपा संगठन के मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर विकसित भारत बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया जाएगा। शक्ति केंद्र स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा प्रत्येक विधानसभा में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, पत्रकों का वितरण भी किया जाएगा।
  आयुष्मान योजना का शत प्रतिशत लाभ वरिष्ठों को मिले इस लक्ष को लेकर  बूथ पर कार्य किया जाएगा। अन्य योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ लोगों को मिल सके। 
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाए। 
23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती तब कार्यक्रमों की श्रृंखला मनायी जाएगी। 
25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक दुबे एवं सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी उपस्थित रहे।