सत्ता के अहंकार में मोटे हो रहे भाजपाईयों को जनता अब लगने लगी है भिखारी कांग्रेस

सत्ता के अहंकार में मोटे हो रहे भाजपाईयों को जनता अब लगने लगी है भिखारी कांग्रेस

के 

सम्माननीय पत्रकार साथियों,

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी  के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार और सरकार के पंचाय एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रल्हाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताये जाने ओछी मानसिकता, घृणात्मक निकृष्ठ सोच और भाजपा सरकार की महिल किसान, युवा और जनविरोधी नीतियों के विरोध में मीड़िया के समक्ष जनता आवाज को बुलंद करने का निर्णय कांग्रेस पार्टी द्वारा लिया गया है।

 जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा यह पत्रकार वार्ता आयोजित प्रदेश की जनता को भिखारी कहे जाने पर सवाल उठाते हुये उसके मुखिया और मंत्रियों पर निशाना साधा गया है।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली, असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। अब तो हालात यह हो गये है कि, जनता को भगवान बनाकर वोट बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को भिखारी बता रही है।

जब प्रदेश की एक करोड उनतीस लाख बहनों ने अपनी मेहनत की कमाई पर अधिकार मांगा, तो सरकार में बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रल्हाद पटेल और उनकी पार्टी ने उन्हे भीकमंगा कहकर अपमानित किया। क्या महिलाओं को उनके अधिकार मांगने पर अपमानित किया जायेगा? मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री प्रल्हाद पटेल बताये कि, भाजपा सरकार ने यदि प्रदेश को विकसित वना दिया होता तो टोकना भर भर कर आवेदन लेकर जनता उनके सामने अपना हक और अधिकार मांगने के लिये क्यो जाती ?

भाजपा राज में जनता की बदहाली की भयानक तस्वीर प्रदेश में सामने आयी है। महिलाओं का अपमान कर उनका अधिकार छिनने की साजिश की जा रही है। सत्ता पाने के लिये लाडली बहना योजना के तहत ३०००/- रूपये देने का वादा करने वाली भाजपा ने लालच देकर उन्हे पहले 1000/- रूपये दिये, 1,250/- रूपये दिये और अब धीरे धीरे योजना से अपात्र बताकर महिलाओं को वंचित किया जा रहा है, उनका भविष्य अंधकार में डुबोया जा रहा है, महंगाई और बेरोजगारी के कारण आत्मनिर्भर वनने के लिये संघर्ष कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार उन्हे भिखारी बताकर उनका मनोबल तोडने में लगी है।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवायें बर्बादी की कगार पर है अस्पतालों में न तो डॉक्टर है और न दवाये तक नही है। मरीजों को इलाज नही मिलने के कारण वह परेशान होकर दम तोड रहे है। इलाज के लिये दर-दर भटक रहे है। इतना ही नही अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिये मजबूर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि, 18 साल की शिवराज सरकार और अब मोहन यादव की सरकार में स्वास्थ्य सेवायें बद से बदतर है। गरीब जनता इलाज के लिये दर-दर भटक रही है, लेकिन जब सरकार से जनता अपनी परेशानियों के लिये आवेदन देती है तो बीजेपी के नेता व मंत्री जनता को भिखारी कहते हुये उनका अपमान कर रहे है। यह वही भाजपा है जो वोट के लिये नतमस्तक होती है और सत्ता में आने पर जनता को भिखारी बताती है। भाजपा सत्ता के अहंकार में इतनी मोटी हो गई है कि, जनता उन्हे भिखारी लगने लगी है।


प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पुरी तरह से ध्वस्त है। बीते चार सालों से छात्रों को छात्रवृत्ति नही मिली। सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते छात्रों का भविष्य अंधकारमय है। छात्रों से भारी रकम वसूली जा रही है, लेकिन उन्हे सुविधायें नही मिल रही है। लाखो छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली जिससे गरीब व जरूरतमंद छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है। तो क्या शिक्षा प्राप्त करना अब भीख मांगना हो गया है?

सरकार ने किसानों के लिये कोई राहत नहीं दी, किसान खाद बीज के लिये भटक रहे है, किसानों को खाद और बीज तक नहीं मिल रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर है। क्या अन्नदाताओं को उनका हक मांगना भीख मांगना कहलायेगा? भाजपा ने किसानों से 2700/-रूपये गेढ़, 3100/- रूपये धान, 6000/- रूपये सोयाबीन के देने के जो वादे किये थे उनका हक मांगना क्या भीख मांगना कहलाता है?

समाज के कमजोर वर्गो को उनका हक नही मिल रहा, 4-4, 6-6 महिनों से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन लंबित है। बीजेपी सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के अधिकारों को भीख कहकर उनका अपमान कर रही 140

भाजपा सरकार और मंत्री प्रल्हाद पटेल जवाब दे कि, वह महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाये उनका अपमान क्यो कर रहे है? भाजपा सरकार में गरीब, किसान, छात्र, दिव्यांग और बुजुर्गो की समस्याओं का समाधान कब होगा ? भाजपा बतायेगी कि, 20 साल में मध्य प्रदेश को गरीबी और भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया ?

-: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी बडा आंदोलन :-

कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी। जनता के हक और अधिकारों के लिये कांग्रेस पार्टी निर्णायक लडाई लडेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मार्च 2025 को ब्लाक स्तर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रल्हाद पटेल का पुतला दहन किया जायेगा, जिसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों सहित ब्लाक, मंडलम एवं सेक्टर के पदाधिकारीगण और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। वही 8 मार्च 2025 को कांग्रेस के जिला प्रभारी सहप्रभारी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेसजनों की मौजूदगी में जिला मुख्यालयों पर धरना एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर मंत्री प्रल्हाद पटेल से इस्तीफे की मांग की जायेगी।

आगामी 10 मार्च को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरीजी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारीजी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघारजी, उपनेता प्रतिपक्ष श्री हेमन्त कटारेजी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया है। वही 11 से 15 मार्च तक कांग्रेस के मोर्चा संगठन / विभागों के अध्यक्षगणों द्वारा मध्य प्रदेश के विभागीय मंत्रियों से विभाग संबंधी मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा जायेगा।

प्रदेश के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रल्हाद पटेल के इस्तीफे की मांग करेगी। तथा यह भी मांग करेगी कि, मुख्यमंत्री और मंत्री प्रल्हाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा जनता के विरोध के लिये तैयार रहे। महिलाओं, गरीबों, किसानों, छात्रों और बुजुर्गो को उनका हक नही मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।