_पहलगाम के चक्कर में लाहौर - कराची दे दोगें। राष्ट्र कवि विनीत चौहान

पहलगाम के चक्कर में लाहौर - कराची दे दोगें। राष्ट्र कवि विनीत चौहान
अगर सेना ने ठान लिया तो उस दिन पाकिस्तान भी नहीं होगा - _राष्ट्र कवि विनीत चौहान
नई दिल्ली। महोत्सव का सायंकालीन सत्र काव्य मंच को समर्पित था। आचार्य सुधांशु महाराज एवं डॉ. अचिंका दीदी एवं मिशन के पदाधिकारियों को उपस्थिति में कवि सम्मेलन रखा गया, जिसमें देश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपने स्वभाव एवं विधा अनुसार दर्शकों की भाव संवेदनाओं को झकझोरा।
जबलपुर के सुदीप भोला ने शोसल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति अभिभावकों में चेत पैदा करते हुए नारी जागरण एवं नारी सम्मान पर प्रकाश डाला।
ग्वालियर से पधारे तेजनारायण बेचैन ने अप परिचित शैली में वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों को अपने व्यंग्यों के माध्यम से पटल पर रस आधुनिक राजनेताओं के प्रति जनमानस को जागरूक किया।
फरीदाबाद से आये दिनेश रघुवंशी अपने काव्य के सहारे पारिवारिक संबंधों एवं रिश्तों की नाजुकता को उकेरा,
अलवर से पहुंचे विनीत चौहान ने देश में घट रहे सम-सामयिक घटनाक्रमों के दौर में जन सरोकार को समझाया, ओर वीर रस भरी से कविता देश की जनता को जनाता को जगाने का शंख फुंका। वहीं देश की तीनों सेनाओं को पाकिस्तान का नाम मिटाने का आवहाँन किया।
पहलगाम के चक्कर में लाहौर - कराची दे दोगें।
अगर सेना ने ठान लिया तो उस दिन पाकिस्तान भी नहीं होगा - राष्ट्र कवि विनीत चौहान की खुली चुनौती।
नई दिल्ली में आनन्द धाम में आचार्य सुधांशु के, ७० वें जन्मोत्सव पर कवि सम्मेलन में आए थे।
राष्ट्र कवि विनीत चौहान ने अपने कविता के माध्यम से पाकिस्तान को खुली चनौती दी। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से वीर रस की कविता के माध्यम से अव्हान किया है, पाकिस्तान को इस बार सबक सिखाना जरूरी है। देश की जनता की यही अभिलाषा है।
रतलाम पधारे राकेश शर्मा के चुटीले हास्य ने सभागार को भावविभोर कर दिया।
कवि सम्मेलन में उज्जैन से पधारे अशोक भाटी ने सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए कवि मंच का कुशल काव्यमय संचालन किया। कवियों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों से भरा सभागार काव्य रस से भाव विभोर हो उठा।
आचार्य सुधांशु महाराज के प्रवचन यात्रा-स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में यह सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव का समापन 4 मई को भारत मंडपम्, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होगा।
आचार्य पूज्य सुधांशु महाराज एवं डॉ अर्चिका दीदी के सानिध्य में "भारत मण्डपम्" में राष्ट्र के महान साधु-संतों और राजनेताओं के सम्मुख देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के करकमलों से "स्वर्णभूमि गुरुकुलम्" के गुरुकुल मॉडल का उद्घाटन करके गुरुकुल अभियान का शुभारम्भ करेंगे। अवसर पर श्रद्धेय योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी राजेन्द्र दास महाराज, विजय कौशल महाराज, स्वामी चिदानन्द मुनि महाराज, आचार्य बालकृष्ण महाराज जैसे सुप्रसिद्ध संतगण एवं ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष), राजनाथ सिंह (रक्षामंत्री भारत सरकार), बी. एल. संतोष (राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन, भारतीय जनता पार्टी), श्रीमती रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री, दिल्ली), शिवराज सिंह चौहान (केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री), मनोहर लाल खट्टर जी (केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री), एस.पी. सिंह बघेल (केन्द्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री), बिजेन्द्र गुप्ता (विधान सभा अध्यक्ष) आदि विश्व स्तर के संतगण एवं राजनेता समारोह के भागीदार बनेंगे।न