झिलमिलाती झांकियों के साथ निकली परशुराम जी की भव्य ब्राह्मण संस्कार यात्रा

झिलमिलाती झांकियों के साथ निकली परशुराम जी की भव्य ब्राह्मण संस्कार यात्रा
झिलमिलाती झांकियों के साथ निकली परशुराम जी की भव्य ब्राह्मण संस्कार यात्रा

झिलमिलाती झांकियों के साथ निकली परशुराम जी की भव्य ब्राह्मण संस्कार यात्रा

इंदौर। श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण संस्कार यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से राजवाड़ा तक निकाली गयी।

रामगोपाल दास  महाराज, दादू महाराज, राधे राधे महाराज पवन दास जी महाराज , पूर्व विधायक संजय शुक्ला पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय पंडित कृपा शंकर जी शुक्ला, महापौर पुष्पमित्र भार्गव, योगेंद्र महंत , अनमोल तिवारी, जितेंद्र त्रिपाठी, पार्षद मनोज मिश्रा,पिंटू जोशी,संजय मिश्रा जी गोविंद शर्मा  , अरविंद   तिवारी ,नवनीत   शुक्लाआदि लोग

यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।

सेना के पं.अनूप बाजपेयी, अनुप शुक्ला एवं पप्पी शर्मा ने बताया कि श्रद्धैय श्री विष्णु प्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) की प्रेरणा से प्रारंभ की गई यह ।यात्रा पारंपरिक भव्यता के साथ बड़ा गणपति से प्रारंभ होकर मल्हारगंज गोराकुंड खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा पहुची जहां महा आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। मार्ग में सैकड़ों स्वागत मच एव स्वागत द्वार लगाकर यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा में धर्म ध्वज ,शंखनाद एवं मंत्र उच्चारण करते हुए विप्र गण, तलवारबाजी का प्रदर्शन करते हुए समाज की मातृशक्ति एवं विभिन्न ब्राह्मण वर्गों के ऋषियों के जीवन पर आधारित झांकियां भी शामिल थी।

इस यात्रा में ब्राह्मण समाज के विभिन्न वर्ग एवं संगठन अपनी-अपनी झांकियां भजन मंडलियों एवं अन्य संसाधन के साथ सम्मिलित हुउ इस प्रकार से यह यात्रा किसी संगठन विशेष की न होकर ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों एवं वर्गों के प्रतिनिधित्व वाली एकमात्र ब्राह्मण यात्रा के स्वरूप को प्राप्त हुई।

भगवान परशुराम जी का रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण जिसको अपने हाथ से परशुराम भक्तों द्वारा खिचां गया।यात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति एवं समाज जन सम्मिलित थे। ,यात्रा मार्ग पर अनेक मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत हुआ। आयोजन की विशेषता यह रही इसमें शामिल ब्रह्म शक्ति का स्वागत सनातन हिंदू वर्ग के अनेक समाज एवं संगठनों द्वारा किया जाएगा जिससे कि यात्रा का स्वरूप समग्र सनातन हिंदू यात्रा हुआ।

प्रमुख रूप से यात्रा प्रभारी पं.अनिल तिवारी प्रेम बागोरा, गौतम तिवारी प्रकाश बाजपेई ,धीरज शुक्ला दीपक शर्मा आदि ने यात्रा का सुव्यवस्थित संचालन किया गया।

यात्रा में विप्र नारी संगठन ब्राह्मण सेवा संगठन गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, खंडेलवाल ब्राह्मण समाज ,मैथिल ब्राह्मण समाज ,सरयू परिन ब्राह्मण समाज श्री गौड ब्राह्मण समाज कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, श्री माली ब्राह्मण समाज, नार्मदिय ब्राह्मण समाज सहित अनेक ब्राह्मण वर्गों की सक्रिय सहभागिता थी

परशुराम सेना के पं.दीपक शुक्ला रितेश शर्मा धीरज मैथिली प्रमोद उपाध्याय नमन मिश्रा नमन दुबे मोहित मिश्रा मनोज पांडे आदि ने सभी धर्म प्रेमी जनता एवं ब्रम्ह शक्ति का यात्रा में पधारने के लिए आभार माना।

यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही आयोजन समिति के पदाधिकारी भी यातायात व्यवस्था सहयोग करते रहे। साथ ही मंचों द्वारा स्वागत होने के उपरांत तुरंत सफाई की व्यवस्था भी की गयी थी।