सेना का अपमान करने के विरोध में कांग्रेस ने मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

*इंदौर~पिछले दिनों लगातार भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के लिए अनर्गल एवं अभ्रद टिप्पणी की जिससे भारतीय सेना का अपमान हुआ।
इसके विरोध में आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस एवं पार्षद दल द्वारा मंत्री विजय शाह एवं मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने सेना का अपमान करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने एवं मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।।
पुतला दहन में प्रभारी अवनीश भार्गव शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, देवेंद्र सिंह यादव, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट,जिला अध्यक्ष रीता डांगरे,सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।