दलौदा प्रतिष्ठा महोत्सव पंचकल्याणक से जीव वीतरागता को प्राप्त करता है - आचार्य श्री सुंदर सागर आज होगा प्रभु का जन्मोत्सव !!
1.
दलौदा /आप सभी पुण्यशाली जीव है क्योंकि आप लोगों को भगवान महावीर स्वामी की देशना सुनने के लिए मिल रही है और इस देशना को सुनते-सुनते ही आप में से कोई जीव भगवान महावीर बन जाता है। सर्वज्ञ भगवान कैसा होता है, यह पंच कल्याणक के माध्यम से जान सकते है। वह पंच कल्याणक ही है जिससे जीव वीतरागता को प्राप्त कर सकता है। जिनसेन स्वामी ने 2 दिन में प्रतिष्ठा पाठ लिखा उस बिंदु प्रतिष्ठा पाठ में लिखा है कि 8 कर्मों को नष्ट करके यह जीव कैसे भगवान बन जाता है। जैसे हमने रामायण को पिक्चर व नाटक के माध्यम से देखा और उसमें देखा की राम कौन था व रावण कौन था वैसे ही यहां पर भी एक पिक्चर दिखाई जा रही है इसमें आपको दिखाया जा रहा है एक जीव कैसे भगवान बनता है। उक्त उठकर आचार्य 108 श्री सुंदर सागर जी महाराज साहब ने दलोदा प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रवचन के दौरान कहें।
आचार्य श्री ने कहा कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आज का चौथा दिन गर्भ कल्याणक नहीं आज का दिन तो संस्कारों को उत्पन्न करने का दिन है, जो संस्कार आपको भगवान बना देगा। आज आत्मा के श्रृंगार का दिन है अपनी आत्मा पर ऐसे संस्कार डालो कि वह जीव को परमात्मा बना दे।
हम अपने बच्चों को संस्कारी बनने के लिए विद्यालय भेजते हैं कॉलेज भेजते हैं पर हम उन्हें अच्छा संस्कारों को दिलाने के लिए गुरु के पास नहीं भेजते हैं। हम बच्चों को संस्कारित करने में लगे हैं पर आज बड़ों को भी संस्कृत होने की आवश्यकता है एक कुमार मिट्टी को संस्कृत करता है तो वह कलश बन जाता है और भगवान के मस्तक पर चढ़ जाता है वह एक पाषाण (पत्थर) भी भगवान बन जाता है वह भी मात्र एक संस्कार से ही बन सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे आपको मंदिर ले जाएं हॉस्पिटल ना, गुरु चरणों में ले जाए तो उन्हें गर्म रुपए संस्कारों से संस्कृत करें आज का दिन उन्हीं संस्कारों को पाने का है।
महोत्सव के तीसरे दिन अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन, प्रवचन, माता की गोद भराई, शंका समाधान, स्वपनों का फलादेश, नाभीराय का दरबार, अष्ट कुमारियों तन्व चर्चा, 56 कुमारी द्वारा माता को भेट अर्पण सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
सोमवार को प्रभु का जन्मोत्सव सहित विभिन्न आयोजन होंग !
दलौदा थाना प्रशासन व नगर ग्राम रक्षा सैनिक( NRS )भी तन मन से सहयोग कर रही है सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक ड्यूटी कर रहे हैं ग्राम नगर रक्षा सैनिक (NRS)टीम
दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष निलेश जैन नगरी वाला ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को जाप्य, अभिषेक, शांति धारा पूजन, जन्म कल्याण के पावन दृश्य, सौधर्म सची संवाद, प्रभु का जन्मोत्सव, अतिशय आरोपण, जन्माभिषेक यात्रा, पांडुकशीला पर अभिषेक, तीर्थंकर बालक का श्रृंगार, शंका समाधान महा आरती सहित पालना बालक्रीड़ा का आयोजन होगा।