पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंदौर में भारी रोष, आतंकवाद का पुतला फूंका, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंदौर में भारी रोष, आतंकवाद का पुतला फूंका, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंदौर में भारी रोष, आतंकवाद का पुतला फूंका, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए


इंदौर। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। इंदौर में भी सर्वधर्म संघ के बेनर तले आतंकवाद का पुतला फूंका गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद नारे लगाए आंतकवादियों को गोली मारो जैसे गंभीर नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला जलाया। लोगों ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। 
प्रिंस यशवंत रोड स्थित इमली साहिब गुरुद्वारा चौक पर सर्वधर्म संघ के मंज़ूर बेग के नेतृत्व में और सभी धर्म के गुरुओं की की खास मौजूदगी में पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। घटना में इंदौर के मृतक सुशील नथानियल सहित सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए और घायलों की सलामती के लिए दुआ की गई। इस मौके पर सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बेग ने कहा कि ये हमला इंसानियत के लिए सबसे बड़ा दाग है। उन्होंने कहा इस्लाम मज़हब की तालीम (शिक्षा) है कि किसी बेगुनाह इंसान की हत्या करना पूरी इंसानियत का कत्ल करना है। मंज़ूर बेग ने कहा कि ये आतंकी हमला इंसानियत का कत्ल है। ऐसी घटना को अंजाम देने वाले शैतान हैं, इनको किसी मज़हब से नहीं जोड़ा जा सकता। साधु संतों ने कहा कोई भी मजहब इस तरह की हिंसा की इजाजत नहीं देता जिसमें मासूम लोगों का खून बहाया जाए। उन्होंने कहा पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और जो लोग मारे गए हैं उनके परिजनों से हमदर्दी का इजहार करते हैं साथ ही घायलों के जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआ करते हैं। पुतला दहन में मुख्य रूप से संस्था उपाध्यक्ष रियाज खान राष्ट्रीय संत अरुण आनंद महाराज वर्धानंद महाराज माहिर शाह  वारसी बाबा मौलाना हकीम सोहेल पठान काजी अकबर एडवोकेट जितेंद्र त्रिपाठी जीतू बाबा मेहर अली शाह वारसी इदरीस बाबा याकूब ख़ान आशिक़ बाबा वारसी मोहम्मद अकबर जाकिर खान रवीश पचौरी रोहित जोशी मुकेश बजाज फैजान बैग अयूब पठान इरशाद भाई एडवोकेट समीर बैग एडवोकेट जुनेद अहमद ख़ान दिलशाद पठान शकील खान बड़ी संख्या में लोग थे