दिल्ली में 21 मार्च को 'लोकतंत्र विजय दिवस' पर जंतर-मंतर में इंदौर के लोकतंत्र सैनानी भी जाएंगे

दिल्ली में 21 मार्च को 'लोकतंत्र विजय दिवस' पर जंतर-मंतर में इंदौर के लोकतंत्र सैनानी भी जाएंगे
इंदौर। आपातकाल के पश्चात 21 मार्च 1977 को केंद्र में जनता पार्टी की सरकार की स्थापना के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस वर्ष भी 21 मार्च को 'लोकतंत्र विजय दिवस' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इंदौर सहित देशभर के लोकतंत्र सैनानी शामिल होंगे।
इंदौर जिला लोकतंत्र सैनानी संघ के अध्यक्ष गिरीश शर्मा 'आदित्य' ने बताया कि आपातकाल के दौरान क्रूर तानाशाही का अंत हुआ और देश ने एक बार फिर इस दिन आजादी की सांस ली। आपातकाल के खिलाफ महासंग्राम में देश के अनेक युवाओं ने निर्दोष होते हुए भी जेल की यातनाओं सहित अनेक जुल्म एवं प्रताड़नाओं का सामना किया और 21 मार्च 1977 को तानाशाही के अंत के बाद सरकार ने इस संघर्ष में शामिल युवाओं को लोकतंत्र सैनानी का दर्जा देकर सम्मानित किया। इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 21 मार्च को 'लोकतंत्र विजय दिवस' का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष होने वाले कार्यक्रम में इंदौर जिले के लोकतंत्र सैनानी भी बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। इनमें संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, रमेश मंदवानी, बद्रीलाल ठेकेदार, गंगाराम चौधरी, रामचंद्र खाती, बाबूलाल शर्मा, दीपक गौड़, प्रेम शर्मा, दयाराम वर्मा जैसे नाम प्रमुख हैं। सभी सैनानी 20 मार्च को इंदौर से दिल्ली प्रस्थित होंगे।