मैंगो जत्रा का हुआ समापन, तीन दिनों में  लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम

मैंगो जत्रा का हुआ समापन, तीन दिनों में  लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम

मैंगो जत्रा का हुआ समापन, तीन दिनों में  लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम*

रविवार को स्वाद के शौकीन उमड़े, खूब लिया आम का स्वाद

इंदौर। ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज में 3 दिनों से चल रहे मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन मैंगो जत्रा का रविवार को समापन हो गया। इन तीन दिनों में शाम 5 बजे तक तकरीबन 90 हजार दर्जन से अधिक हापुस आम स्वाद के शौकीनों ने खूब खरीदे। यह आयोजन बहुत ही सफल रहा,हर बार की तरह ही इस बार भी मैंगो जत्रा को गजब का प्रतिसाद मिला।रविवार को स्वादप्रेमियों की भीड़ खूब उमड़ी। किसानों के चेहरे पर खुशी अलग ही झलकी।

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि इन्दौर की स्वाद प्रेमी जनता ने जिओ टेग की की विश्वसनीयता पर बढ़ चढ़ कर प्रतिसाद दिया। तीसरे दिन भी रत्नागिरी और देवगढ़ के आम खरीदने के लिए स्वाद प्रेमी मैंगो जत्रा में आम खरीदने पहुच गए। इन तीन दिनों में हजारों स्वाद के शौकीनों ने समाचार लिखे मैंगो जत्रा में 90 हजार दर्जन आम इंदौरियो ने खरीदे, वही लगभग 7.5 हजार से अधिक आम तो कार्यक्रम स्थल पर बने विशेष स्टॉल पर ही स्वाद प्रेमियों ने खूब चखे। करीब इतनी ही आम की गुठलियां और करीब 270 आम के छिलके का गिला कचरा एकत्रित हुआ है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा गुठलियों को वन विभाग को सौपा जाएगा और गिला कचरा निगम की खाद बनाने हेतु दिया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी मैंगो जत्रा में खासा उत्साह नजर आया। गर्मी भी स्वाद प्रेमियों का उत्साह को नही रोक सकी और  लोगो ने मेंगो जत्रा में खूब जम कर आम की खरीदी की और परिवार सहित फ़ूड झोंन का लुत्फ उठाया। रविवार होने से हजारों स्वाद प्रेमी उमड़े। रविवार को भी इंदौरियों ने जी आई टेक के असर को देखते हुए ओरिजिनल हापुस के प्रति जबरजस्त जागरूकता दिखाई और खरीददारी की।

मेंगो जत्रा में विधायक गोलू शुक्ला, पार्षद सुरेश टाकलकर, पार्षद गजानंद गावड़े पधारे उन्होंने हापुस आम का स्वाद लिया।

जत्रा की सफलता पर मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट ने इंदौर के स्वाद के शौकीनों का बहुत-बहुत आभार माना जिन्होंने जत्रा को इतना सफल बनाया उन्होंने इंदौर प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया अगले साल फिर जत्रा में मिलने के वादे के साथ मैंगो जत्रा ने विदाई ली।

तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मैंगो जत्रा में आम से बने उत्पादों की बिक्री भी खूब हुई। जिनमें आम से बना पल्प, आम का मावा, आम का पापड़, आचार,अमचूर, मुरब्बा, कोकम, शरबत आदि की भी खूब बिक्री हुई। आयोजन स्थल पर आम खाने के लिए विशेष स्टॉल लगाया था जिस पर भी स्वाद प्रेमियों ने आम खूब खरीदे।

दर्शन जागीरदार,हर्षवर्धन लिखिते,स्वाद प्रेमियों ने फूड स्टॉल पर भी खूब जायको का स्वाद लिया। स्वादप्रेमी निमिषा ने कहा कि जत्रा में वडा पाव, खोपरा पेटिस का स्वाद भी लाजवाब रहा, मैंगो मस्तानी ने भी गर्मी में राहत दी। स्वादप्रेमी नेंसी ने कहा कि हापुस आम का स्वाद लाजवाब है।रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी समान को खूब खरीदा गया।