सर्व ब्राह्मण समाज के 154 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।

सर्व ब्राह्मण समाज के 154 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।

सर्व ब्राह्मण समाज के 154 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।
 
▪️समरसता हेतु लोधा समाज की मेरीट प्राप्त बालिका का सम्मान किया। 
▪️22 विद्यार्थियों का रेनेसां यूनिवर्सिटी में निशुल्क कॉलेज शिक्षा हेतु चयन।

इंदौर। सर्व ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान प्रकोष्ठ द्वारा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया।

 समरसता का संदेश देने के लिए लोधा समाज की बालिका पायल लववंशी का 81% अंक लाने पर सम्मान किया गया। वहीं ब्राह्मण समाज के 22 जरूरतमंद विद्यार्थियों का रेनेसां यूनिवर्सिटी में निशुल्क कॉलेज शिक्षा हेतु चयन किया गया।
प्रकोष्ठ के जसराजजी मेहता अमितजी शर्मा अविनाशजी बख्शी ने बताया कि कार्यक्रम का यह 12 वर्ष है।
 कार्यक्रम की अतिथि शिक्षाविद स्वप्निलजी कोठारी, पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष योगेशजी मिश्रा (मुन्ना भैया), हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव लोकेश मेहता वरिष्ठ अभिभाषक आकाश शर्मा थे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित होने वाले बच्चों के अभिभावक के भी पधारे। 

अतिथि स्वप्निलजी कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज के वे बच्चे जो कि अधिकतर मध्यम वर्ग से आते हैं वह अपनी साधना से साधन वाले विद्यार्थियों से प्रतिस्पर्धा करके अपने आप को आगे ला रहे हैं यह सब बधाई के पात्र है।
राष्ट्रकवि पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता-पिता की आज्ञा का अनुसरण बिना सोचे विचारे करना चाहिए उनके आशीर्वाद उनके परिश्रम से ही आप जिंदगी में आगे बढ़ेंगे। 
कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्वश्री सत्येंद्र शर्मा, अशोक चतुर्वेदी, नरेंद्र तिवारी, उपभोक्ता फोरम के न्यायिक सदस्य लालजी तिवारी, इंजी. राजेश पांडे, विकास अवस्थी उपस्थित थे। 
अतिथि स्वागत सर्वश्री प्रमोद दुबे, आदर्श मिश्रा, विशाल जोशी, प्रमोद दीक्षित  निलेश उपाध्याय, राजेश शर्मा,राजू शुक्ला, अंकुर भार्गव ने किया।कार्यक्रम का संचालन कन्नूजी मिश्रा ने किया आभार लोकेश शर्मा ने माना।

सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की श्रीमती अन्नपूर्णादेवी त्रिवेदी, मंजूलताजी शर्मा रामायणीजी अवस्थी, प्रमिलाजी त्रिपाठी, रितुजी तिवारी, सीमाजी शर्मा उपस्थित थे।